फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगी लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से चलेगी लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर
विज्ञापन

मुरादाबाद। 23 मार्च 2020 के बाद से बंद लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर ट्रेन 10 मई से फिर से चलेगी। ट्रेन (12583/84) लखनऊ-आनंद विहार-लखनऊ सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। लखनऊ से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 04:55 बजे चलेगी। उसी दिन दोपहर 12:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में आनंद विहार से लखनऊ के लिए प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 02:05 बजे चलेगी। उसी दिन रात में 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रास्ते में यह डबल डेकर ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। ज्ञात हो कि इस ट्रेन का संचालन शुरू न होने से यात्रियों की शिकायतें बढ़ती जा रही थीं। तेजस का संचालन करने के लिए इस ट्रेन को बंद करने के आरोप भी रेलवे पर लगे। अब दोबारा संचालन की घोषणा होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लखनऊ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन तेजस के मुकाबले सस्ती है। साथ ही इससे मुरादाबाद और बरेली को भी कनेक्टिविटी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें