फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पत्नी-पुत्री को बंधक बना 70 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम रौंडा में एक किसान की पत्नी व पुत्री को बंधक बनाकर दस हजार रुपये व आभूषण समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रौंडा निवासी पूरन ने बताया कि उसका बेटा धर्मपाल खेती-किसानी करता है। वह और धर्मपाल दोनों शनिवार की रात गेहूं निकलवाने के लिए खेत पर गए थे। धर्मपाल की पत्नी मितलेश तथा पुत्री स्वाति घर पर अकेली थी। रात करीब 12:30 बजे दो बदमाश घर में घुस गए और तमंचों के के बल पर डरा धमका कर उनको बंधक बनाकर एक कमरे में बैठा दिया। लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश 10 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन सोने की अंगूठी समेत करीब 70 हजार का सामान लूट ले गए। जाते समय शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद मां-बेटी ने किसी तरह बंधन मुक्तहो सकीं। इसी बीच धर्मपाल भी गेहूं लेकर घर पहुंच गया। इस पर डरी-सहमी मां-बेटी ने धर्मपाल को घटना की जानकारी दी। पूरन ने बताया कि बदमाशों की धमकी के कारण उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। रविवार वह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
इस संबंध में मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि परिवार वालों की बात से प्रथम दृष्ट्या लूट की धटना संदिग्ध लग रही है। लिहाजा चोरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें