फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएस ने आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूथ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार को हुआ। 24 बटालियन पीएसी के मैदान पर पूर्व रणजी खिलाड़ी और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। पहला मैच एमपीएस क्रिकेट एकेडमी और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें एमपीएस ने नौ विकेट से बाजी मारी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी को चुना। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए। इसमें पाठक ने सर्वाधिक 51 रनों का योगदान दिया। वहीं एमपीएस की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक सिद्धू ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एमपीएस की टीम से शिवा सिंह ने 53 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें सात छक्के और आठ चौके शामिल रहे। अमित जोशी ने भी 48 रनों की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत एमपीएस ने 14वें ओवर में ही महज एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शिवा सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान अंपायरिंग सतेंद्र और निश्चल चाहल ने की। स्कोरिंग गुणित ने की। इस मौके पर नितिन गुप्ता, टूर्नामेंट अध्यक्ष आदित्य रस्तोगी, पूर्व रणजी खिलाड़ी सतीश शर्मा, सलीम, सुशील शर्मा, नरेंद्र, मोहम्मद शमीम आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट संयोजक प्रदीप टंडन ने बताया कि नॉक आउट आधार पर आठ टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें