लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों में प्रत्याशी के चयन और घोषणाओं का दौर शुरू हो चुका है। बसपा ने अब तक मंडल की मुरादाबाद और अमरोहा सीट से दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। दोनों ही प्रत्याशी मुस्लिम समाज से हैं। इन प्रत्याशियों के चयन से अंदरखाने जहां भाजपा नेता खुश हैं तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन नेताओं की चिंता बढ़ गई है।
2014 में भी बसपा ने अकेले ही चुनाव लड़ा था। जिसका फायदा भाजपा को मिला और मंडल की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में बसपा-सपा के गठबंधन से मुकाबला करने उतरी भाजपा मंडल में खाता भी नहीं खोल पाई थी।
2014 में मुरादाबाद सीट पर भाजपा के सर्वेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के डॉ. एसटी हसन को हराया था। सर्वेश सिंह को कुल 4.85 लाख मत मिले थे जबकि सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन को 3.97 लाख मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने 1.6 लाख वोट पाए थे। सर्वेश सिंह करीब 88 हजार वोटों से जीते थे।
2019 में बसपा और सपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मुरादाबाद लोक सभा सीट सपा के खाते में चली गई थी। गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को 97878 वोटों से शिकस्त दी।
डॉ. हसन को 649416 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 551538 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी को भी करीब 60 हजार वोट मिले थे। इस चुनाव में डॉ. एसटी हसन 97 हजार से अधिक वोटों से जीते थे।
2024 में बसपा फिर से अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी है। बसपा ने मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है जबकि अमरोहा सीट से मुजाहिद हुसैन प्रत्याशी बनाए गए हैं।
बसपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे या गठबंधन का खेल बिगाड़ेंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल भाजपा में अंदरखाने खुशी है तो सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा के खाते में गई मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए मंथन चल रहा है।
मंडल में 2014 के चुनाव की स्थिति
मुरादाबाद सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
कुंवर सर्वेश सिंह |
485224 (जीत) |
| एसपी |
डॉ. एसटी हसन |
397720 |
| बसपा |
याकूब कुरैशी |
160945 |
| कांग्रेस |
बेगूम नूर बानो |
19732 |
मुरादाबाद सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| एसपी |
डॉ. एसटी हसन |
649538 (जीत) |
| भाजपा |
कुंवर सर्वेश सिंह |
551416 |
| कांग्रेस |
इमरान प्रतापगढ़ी |
59198 |
संभल सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
सत्यपाल सिंह सैनी |
360242 (जीत) |
| सपा |
डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क |
355068 |
| बसपा |
अकीलुर्रहमान |
252640 |
| कांग्रेस |
आचार्य प्रमोद कृष्णम |
16034 |
संभल सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| सपा |
डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क |
658006 (जीत) |
| भाजपा |
परमेश्वर लाल सैनी |
483180 |
| कांग्रेस |
मेजर जेपी सिंह |
12105 |
नगीना सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
यशवंत सिंह |
367825 (जीत) |
| एसपी |
यशवीर सिंह |
275435 |
| बसपा |
गिरीश चंद्र |
245685 |
| - |
- |
- |
नगीना सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
भाजपा |
वोट |
| बसपा |
गिरीश चंद्र |
568378 (जीत) |
| भाजपा |
यशवंत सिंह |
401546 |
| कांग्रेस |
ओमवती देवी |
20046 |
रामपुर सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
डॉ. नैपाल सिंह |
358616 (जीत) |
| सपा |
नसीर अहमद खां |
335181 |
| बसपा |
अकबर हुसैन |
81006 |
| कांग्रेस |
नवाब काजिम अली खान |
156466 |
रामपुर सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| सपा |
आजम खां |
559177 (जीत) |
| भाजपा |
जया प्रदा |
449180 |
| कांग्रेस |
संजय कपूर |
6577 |
अमरोहा सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
कंवर सिंह तंवर |
528880 (जीत) |
| सपा |
हुमैरा अख्तर |
370666 |
| बसपा |
फरहत हसन |
162983 |
| रालोद |
राकेश टिकैत |
9539 |
अमरोहा सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| बसपा |
कुंवर दानिश अली |
601082 (जीत) |
| भाजपा |
कंवर सिंह तंवर |
537834 |
| कांग्रेस |
सचिन चौधरी |
12510 |
बिजनौर सीट पर 2014 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| भाजपा |
कुंवर भारतेंद्र सिंह |
486913 (जीत) |
| सपा |
शाहनावाज राणा |
281139 |
| बसपा |
मलूक नागर |
230124 |
| - |
- |
- |
बिजनौर सीट पर 2019 की स्थिति
| पार्टी |
प्रत्याशी |
वोट |
| बसपा |
मलूक नागर |
556556 (जीत) |
| भाजपा |
कुंवर भारतेंद्र सिंह |
486362 |
| कांग्रेस |
नसीमुद्दीन सिद्दीकी |
25833 |