सीएए लागू होने के बाद संभल में तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
अमरोहा में हाई अलर्ट पर पुलिस
सीएए पर सरकार की अधिसूचना जारी होते ही अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। इसके विरोध में 2019 में हुए बवाल के आरोपियों व माहौल खराब करने वालों की निगरानी शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह और विवादित बयानबाजी पर नजर रखी जा रही है।
सोशल मीडिया सेल ने करीब सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट की निगरानी शुरू कर दी है। मालूम रहे कि नागरिकता संशोधन कानून की आग में अमरोहा भी सुलग उठा था। उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया था।
जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना में कई लोग घायल हुए थे तो लाखों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ था। पुलिस ने करीब 86 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सीएए लागू होने के बाद अमरोहा में तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट है। पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को समझाया जा रहा है। गश्त बढ़ा दी गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है। सीएए बवाल के आरोपियों व माहौल खराब करने वालों पर नजर है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और विवादित बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया सेल की टीम सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखे हुए है।
मुरादाबाद के चौराहे में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में पुलिस ने शुरू की गश्त
सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू होने के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। सोमवार शाम को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू कर दी है। सिविल लाइंस, मझोला, कोतवाली में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सभी थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में गश्त कराएं और संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग करें।