फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki Accident: हादसे के वक्त नहीं खुले कार के एयरबैग, डेढ़ घंटे फंसे रहे शव, जिसने भी देखा निकल गई चीख

Tue, 14 May 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

कुंदरकी में हुए हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की जान चली गई। हादसे के दौरान कार का एयरबैग नहीं खुल पाया। भयानक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दो शव उसमें ही फंसे रह गए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के कुंदरकी में हुए हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी में हुआ हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। इसमें बैंक मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव और कैशियर दिव्यांशु भारद्वाज के शव कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और कार की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमित राणा कार ड्राइव कर रहे थे जबकि उनकी बराबर वाली सीट पर सौरभ श्रीवास्तव बैठे थे। जबकि दिव्यांशु पिछली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद अमित के साइड की खिड़की खुल गई थी पुलिस ने लोगों की मदद से अमित को पहले निकाल लिया था।

जिनकी सांसें चलनी बताईं लेकिन कुछ ही देर में उनकी भी जान चली गई थी। सौरभ और दिव्यांशु के शव अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मंगवाई। इसके बाद कार की बॉडी काटी गई और दोनों के शव बाहर निकाले गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान करीब डेढ़ घंटे का समय बीत गया था। प्रत्यक्षदर्शी तराई किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, नसीम अहमद, अहमद हुसैन, मोहम्मद अरकान ने कार से सौरभ श्रीवास्तव व दिव्यांशु के शव निकलवाने में पुलिस की मदद की।

फायर ब्रिगेड बुलाई
भीषण हादसे के बाद गैस टैंकर अनियंत्रित होकर गया था और वह पेड़ से टकराया था। इस दौरान टैंकर से गैस की रिसाव होने की आशंका जताई तो पुलिस ने तत्काल की फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुला लिया। दुर्घटनास्थल पर दमकल कर्मी हर तरह की परिस्थिति से निपटने को नजर आए लेकिन गनीमत रही कि टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ।

बैक कर्मियों के खून से सनी नजर आईं सीटें
एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत तीनों कर्मियों की कुछ ही देर में मौत हो गई थी। इको स्पॉट कार की सीटें भी बैंक कर्मियों के खून से सनी देखी गई। साथ की कार की इंजन भी कार के अंदर की ओर खिसक गया थाा। वहीं कार के अधिकांश पार्ट क्षतिग्रस्त हो गए है।

हादसे के वक्त नहीं खुले कार के एयरबैग 
मुरादाबाद आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे के वक्त तेज रफ्तार कार के एयरबैग नहीं खुल सके। जिसके चलते कार सवारों को दुर्घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवानी पड़ीं। पुलिस ने जांच के दौरान कार में देखा तो एयरबैग नहीं खुले थे। अगर एयरबैग खुल जाते तो कार सवारों की जान बच सकती थीं। भीषण हादसे की वजह वाहनों की तेज रफ्तार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

चंदौसी में बंद रही एक्सिस बैंक की शाखा
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी के पास सोमवार सुबह हादसे में चंदौसी एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक और दो कर्मियों की सूचना मिलते ही सभी बैंककर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सोमवार को दिनभर बैंक शाखा बंद रही, केवल सुरक्षाकर्मी ही बैंक पर रहा। बैंक शाखा आने वाले ग्राहक हादसों की खबर सुनकर वापस लौट गए।

बैंक शाखा के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक सौरभ पूरे स्टॉफ को अपने छोटे भाई-बहन की तरह प्यार करते थे। उनके व्यवहार से स्टॉफ ही नहीं, ग्राहक भी संतुष्ट और खुश रहते थे। हादसे में उनकी मौत की सूचना से एकबारगी तो यकीन ही नहीं हुआ।

कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव डोमघर के पास सोमवार की सुबह से भीषण हादसा हुआ था। हादसे में कार सवार चंदौसी ज रहे बैक मैनेजर समेत तीन बैंक कर्मियाें की हो गई थी। तीनों बैंक कर्मियों केे शवों का पोस्टार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए गए है। पीड़ित परिवारों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, सीओ बिलारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें