मूंढापांडे इलाके में बहनों को अगवा और परिजनों पर फायरिंग करने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया था।
दो बहनों को अगवा करने की कोशिश के विरोध पर मां-बाप और भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उसकी पहचान महफूज निवासी बिलारी के तौर पर हुई है। दूसरा आरोपी भूरा खान है। इससे पहले शुक्रवार को मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके चाचा के मकान जमींदोज कर दिया।
आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। इस पूरे मामले में मूंढापांडे के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक मलिक, बहजोई थाने के प्रभारी सतेंद्र पंवार और दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी सतपाल अंतिल ने मुख्य आरोपी मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मूंढापांडे के गांव निवासी फर्म कर्मी के घर में 26 जून के रात रात करीब तीन बजे गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान दो अन्य लोग तमंचों से लैस होकर घुस गए थे।
आरोपियों ने फर्म कर्मी की शादीशुदा बेटी को अगवा करने की कोशिश की थी। बड़ी बेटी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए थे। आरोपी दोनों बहनों को तमंचे के बल पर अगवा कर ले जाने लगे थे। फर्म कर्मी, उसकी पत्नी, बेटे ने विरोध किया तो तीनों को गोली मार दी थी।
इस मामले में आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें, चाचा सुलेमान और आले हसन समेत दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की कोशिश और जानलेवा हमले के मामले में मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।