फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: होटल के कमरे में मिला कर्नाटक के आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल

Fri, 24 Sep 2021 05:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर होटल इंडिया के कमरा नंबर-304 में गुरुवार की सवा नौ बजे कर्नाटक के मैसूर निवासी 67 वर्षीय एचवी नागराज शेट्टी ठहरे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर होटल के कमरे में आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कारोबारी एचवी नागराज शेट्टी कर्नाटक निवासी थे। फॉरेंसिक टीम ने भी होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर होटल इंडिया के कमरा नंबर-304 में गुरुवार की सवा नौ बजे कर्नाटक के मैसूर निवासी 67 वर्षीय एचवी नागराज शेट्टी ठहरे थे। वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी थे और कारोबार के सिलसिले में मुरादाबाद आते थे। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद होटल कर्मचारी जगदीश ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जगदीश ने मैनेजर मुकुल को इस मामले की सूचना दी। मुकुल ने भी कमरे के बाहर दरवाजे पर पहुंच गए और उन्होंने भी आवाज दी, लेकिन कारोबारी ने कोई रेस्पॉस नहीं दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस होटल में पहुंच गई और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिसकर्मी कमरा का नजारा देख कर हैरान रह गए। कारोबारी का शव बेड पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। 

पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। तब होटल मैनेजर मुकुल ने पुलिस को बताया कि रवि नागराज आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते थे। वह इससे पहले भी यहां आ चुके हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें