पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए 16 पिलर तैयार किए जाएंगे। निर्माण कार्य के कारण सेतु निगम की तरफ से रोड पर लोहे की चादर से बैरीकेडिंग की गई है। रोड के बीच में भी घेराबंदी भी दी गई है। सेतु निगम के पीडी ने बताया कि ड्रिलिंग के साथ पांच पिलर के फाउंडेशन बनाने का काम चल रहा है। सेतु निगम निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोकना चाहता था। पुल का निर्माण 18 माह में करने के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
पुल का निर्माण एक अरब दो करोड़ की लागत से किया जा रहा है लेकिन सावन माह में कांवड़ यात्रा होने के कारण 22 जुलाई से भारी वाहन एक माह तक इसी मार्ग से संचालित होंगे। इस कारण आरओबी का काम प्रभावित होगा। कांवड़ यात्रा के बाद अगस्त में स्थिति पूर्ववत हो जाएगी। हनुमान मूर्ति से लेकर कोहिनूर तिराहे तक मार्ग में रेलवे क्राॅसिंग के नजदीक गड्ढे हो गए हैं। सेतु निगम के अभियंताओं का कहना है कि एक माह तक पुल के अन्य कार्य किए जाएंगे। पुल के इर्द-गिर्द विद्युत खंभों को शीघ्र शिफ्ट किया जाएगा। इस मामले में विद्युत विभाग का सहयोग लिया जाएगा।