फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा: रानीखेत एक्सप्रेस के एसी कोच से 12 लाख के जेवर उड़ाए, रामपुर और मुरादाबाद के बीच वारदात

Sun, 01 Oct 2023 09:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तराखंड की हल्द्वानी निवासी महिला प्रिया जयपुर के लिए रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। रामपुर और मुरादाबाद के बीच में उसके पास रखा बैग किसी ने चोरी कर लिया। इसकी रिपोर्ट जीआरपी में करवाई गई है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही एक महिला का बैग चोरी कर लिया गया। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ जयपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो इस वारदात की जानकारी हो पाई। बैग में 75 हजार रुपये, करीब 12 लाख रुपये के जेवर और मोबाइल व अन्य सामान था।

विज्ञापन


महिला ने जीआरपी जयपुर में तहरीर दी है। उत्तराखंड में हल्द्वानी निवासी महिला प्रिया शुक्रवार रात अपने बेटे और बेटी के साथ हल्द्वानी से जयपुर के लिए रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। तीनों एसी ए-वन कोच में सवार हुए थे। महिला अपने सिर के नीचे बैग रखकर सो गई थी।

रामपुर से मुरादाबाद के बीच महिला का बैग चोरी कर लिया लिया गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला और उसके बेटे और बेटी को घटना की जानकारी हुई। महिला के बेटे ने बताया कि वे जयपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


जीआरपी की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। बेटे ने बताया कि उन्होंने जीआरपी जयपुर में तहरीर दी है। जीआरपी थाने के प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन महिला ने यहां तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें