मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र के असालपुरा निवासी व्यापारी के मकान में रखी तिजोरी से चार लाख रुपये की नकदी और करीब सोलह लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए गए। इस घटना में हैरान कर देने वाली बात ये है कि न तो मकान-तिजोरी के ताले टूटे और न ही ताले खुले मिले हैं। फिर भी लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में मोहम्मद सुहेल और उनके भाइयों का चार मंजिला मकान है। सुहेल दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि बाकी मंजिलों पर उनके भाइयों के परिवार रहते हैं। मोहम्मद सुहेल की घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकान है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 16 लाख रुपये की कीमत के जेवर पत्नी आफरीनाज को बनवाकर दे दिए थे। ये जेवर घर में रखी तिजोरी में रखे थे, जबकि चार लाख रुपये कैश भी तिजोरी में था।