फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद कांठ रोड पर लगा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीसीएस-प्री परीक्षा छूटने के बाद शहर में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रथम पाली की परीक्षा छूटने के बाद पीली कोठी से महाराणा प्रताप चौक तक जाम लगा। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा छूटने पर शाम पांच बजे से कांठ रोड पर किले से स्टेशन रोड तक ऑटो रिक्शा की कतारें लगी रहीं। इस बीच शहरवासियों को परेशानी का सामान करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। इसके चलते बहुत अधिक समय तक जाम की स्थिति नहीं रही। प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे छूटी थी। इसके कारण सड़कों पर भीड़ बढ़ने से गर्मी में वाहन चालक परेशान रहे। जिन परीक्षार्थियों का केंद्र कटघर, पीतलनगरी की तरफ था। उन्हें काफी लंबी दूरी तय करके कांठ रोड स्थित किले से बस पकड़नी पड़ी। वहीं रामपुर, बरेली की ओर रहने वाले कई परीक्षार्थियों का केंद्र कांठ रोड पर था। उन्हें बस पकड़ने के लिए रामपुर दोराहे जाना पड़ा। इसके चलते कुछ देर के लिए मिगलानी सिनेमा के सामने फ्लाईओवर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें