मुरादाबाद। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में शनिवार को इंटरनेट सेवा फेल हो गई। इसके चलते टीकाकरण कार्य दो घंटे प्रभावित रहा। दूसरी डोज लगवाने वालों का पंजीकरण मोबाइल से करना पड़ा।
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों का 11 बजे के बाद मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा था। इस दौरान दोपहर बारह बजे के करीब इंटरनेट सेवा बाधित हो गई।
इसके चलते पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित हो गई। टीकाकरण में देरी हुई। लोगों को पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल से पंजीकरण करके टीकाकरण किया। दोपहर दो बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो पाई।