सांसद डॉ. एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर एक दरोगा ने उनके कंप्यूटर को खंगाला और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सांसद ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर एक दरोगा ने उनके कंप्यूटर को खंगाला और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले से खफा सांसद ने कहा कि वे दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत चुनाव आयुक्त, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति और पुलिस अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे उनके कार्यालय में एक दरोगा और सिपाही आए। दोनों ने उनके कार्यालय के कंप्यूटर से छेड़छाड़ करनी शुरू की। कर्मचारियों ने टोका तो हड़काने लगा कि यहां चुनाव की पर्ची बनाई जा रही है।