फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंका खाना

Sun, 12 Sep 2021 03:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

 हासमपुर गोपाल गांव में जूनियर हाईस्कूल में मिड-डे मील के खाने में कीड़े निकालने के बाद बच्चों ने खाना फेंक दिया। परिजनों को जब यह पता चला की बच्चों को खराब खिलाया जा रहा है। तब परिजनों ने स्कूल पर पहुंच कर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
मिड डे मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हासमपुर गोपाल गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील का खाना पहुंचा था। खाने में सूची के अनुसार आलू बरी और टमाटर की सब्जी और चावल थे। स्कूल में खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी एक एनजीओ की है। स्कूल प्रशासन के लोगों ने खाना वैन से उतार कर अपनी रसोई में रख लिया था। इसके बाद मध्याह्न शुरू होने के बाद खाना वितरित करना शुरू कर दिया गया। कुछ ही बच्चों ने खाना लिया था तभी बच्चों ने प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह को बताया कि खाने में कीड़े हैं। खाना खराब है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी अधिकारियों को दी
प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह ने सभी बच्चों को खाना खाने से मना कर दिया। खाने को कूडे़दान में फेंकने को कह दिया। बच्चें जब खाना खाने घर पहुंचे तो परिजनों को पता चला की बच्चों को खराब खाना खिलाया जा रहा है। इसके बाद परिजन स्कूल पर आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह ने जैसे-तैसे परिजनों को शांत किया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी है। एक परिजन सोमपाल सिंह ने बताया की बच्चों की सेहत के साथ खराब खाना देकर खिलवाड़ किया जा रहा है। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाये।

गांव के प्रधान ने एनजीओ की शिकायत की
प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह ने बताया की खाना खराब था। खाने में कीड़े थे। इसके बाद उन्होंने बच्चों से खाना फेंकने को कहा था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि मामला उसकी जानकारी में नहीं है। वह बाहर है पहुंच कर बता पायेगा। एबीएसए उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। एनजीओ कई अन्य स्कूलों में खाना देता है वहां से ऐसी कोई शिकायत नही आई है। तीन दिन पहले गांव के प्रधान ने एनजीओ की शिकायत की थी। सोमवार को स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें