मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी सारिका सक्सेना शिक्षिका थीं। कटघर में चार अगस्त को सूर्यांश पब्लिक स्कूल के पास इनकी स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सारिका घायल हो गई थीं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में परिजन शिक्षिका को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ले गए, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दिल्ली से शव लेकर परिजन मुरादाबाद आ गए थे। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो