फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, बहन भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर जाते समय उत्तरांचल के चिड़ियापुर में हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर बुधवार शाम सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी घायल बहन का उपचार चल रहा है। परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पीपली घनश्याम निवासी मुनेश (20) पुत्र महेश अपनी बहन शीतल के साथ बुधवार को बाइक से अपने गांव से ज्वालापुर मजदूरी करने जा रहा था। रात्रि लगभग सात बजे नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर चिड़ियापुर के पास छुट्टा पशु से उसकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में सड़क पर गिरकर दोनों भाई बहन घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने हरिद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद परिजन हरिद्वार पहुंच गए थे। मुनेश की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन शुक्रवार को उसको सरकारी अस्पताल से लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घायल बहन शीतल का गांव में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें