प्लंबर को गुमराह कर 70 हजार की नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर मंगोल निवासी प्लंबर अजय कुमार नगर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपने बैंक खाते में एक लाख बीस हजार की नकदी जमा करने के लिए आया था। तभी बैंक के अंदर पर अजय कुुमार को जालसाजों ने दोस्ताना अंदाज में अपने बातों में उलझा लिया था और बैंक में भीड़ अधिक होने की बात कहकर बाहर साथ में ले आए। बाद में विकास खंड कार्यालय के निकट ले जाकर प्लंबर अजय कुमार की जेब से 70 हजार की नकदी निकाल ली थी।