फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम मौत मामले में नया मोड़: दूसरी शादी करना चाहते थे अकरम... परिवार के विरोध से प्लान हुआ चौपट; नोट से खुलासा

Sun, 14 Jul 2024 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

इमाम मोहम्मद अकरम की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि वह दूसरी शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार के विरोध के चलते वो शादी नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन
Imam suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव में इमाम मोहम्मद अकरम ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। शनिवार को फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में सुसाइड नोट में इमाम की हैंड राइटिंग की पुष्टि हुई है। इमाम ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वे दूसरी शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए वे जान दे रहे हैं।
विज्ञापन


रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी के चाऊपुरा निवासी मोहम्मद अकरम कटघर के भैंसिया गांव की बड़ी मस्जिद के इमाम थे। इमाम अपनी पत्नी आमना, बेटी तैयबा, राबिया, जैनब, सुमइया और दो बेटे अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर के साथ भैंसिया गांव में ही रहते थे। 

11 जून की सुबह उनका शव घर के पास ही खंडहरनुमा घर में पड़ा मिला था। शव के पास ही तमंचा भी पड़ा था। वारदात के दो दिन पहले ही इमाम की पत्नी आमना अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर अपने मायके शिकारपुर गई थीं। 
विज्ञापन


घर में इमाम, उनका बेटा मोहम्मद उमर, बेटी तैयबा और राबिया थीं। इस मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तमाम लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। पुलिस टीम ने चाऊपुरा जाकर भी जांच पड़ताल की थी, लेकिन कोई सुबूत नहीं मिल पा रहा था। 

एक सप्ताह पहले परिवार के लोगों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया था। उर्दू और फारसी में लिखे सुसाइड नोट को इमाम का बताया था। पुलिस ने उसे ट्रांसलेट कराया था। इमाम ने सुसाइड नोट में अपने जीवन के कई राज खोले थे।

 
विज्ञापन

सुसाइड नोट में इमाम ने लिखा था कि वह दूसरी शादी करना चाहते हैं और परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने भी सुसाइड नोट उनकी ही हैंडराइटिंग में लिखा गया बताया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग इमाम की ही थी। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें