फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए यूपी कान में बांटे गए अस्सी अवार्ड

Mon, 20 Nov 2017 12:29 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा में आयोजित आईएमए यूपीकान में रविवार शाम स्टेट अवार्ड की घोषणा की गई। शहर के डा. नीरज गुप्ता को बेस्ट वाइस प्रेसीडेंट चुना गया। जबकि डा. रवि गंगल को बेस्ट सेक्रेटरी का अवार्ड मिला। वहीं डा. सुधीर मिड्ढा बेस्ट ब्रांच प्रेसीडेंट में दूसरे नंबर पर रहे। बेस्ट ब्रांच के अवार्ड में मुरादाबाद आईएमए ब्रांच को दूसरा स्थान मिला।

रविवार शाम आगरा में वार्षिक अधिवेशन में आईएमए स्टेट अवार्ड बांटे गए। अलग-अलग कैटेगरी के करीब अस्सी अवार्ड की घोषणा की गई। ये अवार्ड वर्ष 2016-17 के हैं। मुरादाबाद ब्रांच को कुल चार अवार्ड मिले। मुरादाबाद ब्रांच को सेकेंड बेस्ट ब्रांच आफ स्टेट से सम्मानित किया गया। डा. सुधीर मिड्ढा को सेकेंड बेस्ट ब्रांच प्रेसीडेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डा. रवि गंगल को बेस्ट ब्रांच सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डा. नीरज गुप्ता बेस्ट वाइस प्रेसीडेंट आईएमए यूपी अवार्ड मिला। इस दौरान डा. विनय गुप्ता, डा. राजेश सिंह, डा. बीपीएस लोचब, डा. बबीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें