फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा किनारे अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रामगंगा किनारे अवैध निर्माण पर मंगलवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) का बुलडोजर चला। दो मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान जुटी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर हटा दिया। ये कार्रवाई अपील के लिए एक महीने का समय देने के बाद की गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया है कि एमडीए द्वारा मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जोन-2 सबजोन-8 रामगंगा नदी के किनारे किए गए अनाधिकृत निर्माण के लिए ध्वंशादेश वाद पारित किया गया था। इसके तहत मंगलवार को अवैध निर्माणों को पीएसी बल की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीओ की ओर से अब तक जो भी अवैध निर्माणों को सीलबंद किए गए हैं, उनकी पुन: जांच कराई जा रही है। जिन निर्माणों पर सील नहीं है अथवा जिन निर्माणकर्ताओं द्वारा अपने निर्माणों की सील को अनाधिकृत रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नदी के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें