मुरादाबाद। रामगंगा नदी में कूदे युवक का चौबीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा तो परिजनों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार शाम को उन्होंने कांठ रोड पर हरथला में जमा लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात चालू हो सका।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी चंद्र किरन उर्फ चंदा (26) मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह मां और पत्नी से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर परिजन उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो युवक उसके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को बताया कि चंद्र किरण उर्फ चंदा रामगंगा नदी में डूब गया है। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई थी। पुलिस और पीएएसी के गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा था। शनिवार सुबह फिर से पुलिस ने युवक की तलाश की, शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग कांठ रोड पर हरथला में पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ इंदु सिद्घार्थ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गईं।
उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की, तब परिजनों ने बताया कि पुलिस चंद्र किरण की तलाश का कोई प्रयास नहीं कर रही है। सीओ ने परिवार के लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया हटवाया। इसके बाद ही यातायात शुरू हो सका। सीओ ने बताया कि युवक की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग कांठ रोड पर पहुंच गए थे। उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया है।