फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम: रात में हुआ विवाद, फिर दोनों ने खा लिया जहरीला पदार्थ, पत्नी की मौत

Wed, 15 Nov 2023 12:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

आधी रात को आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाने पर पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गई, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में कोतवाली बिलारी से नौ किलोमीटर दूर हाजीपुर गांव में मंगलवार की आधी रात को आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाने पर पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घटना रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। हाजीपुर के प्रधान बृजेश यादव की सूचना पर कोतवाली बिलारी की अमर प्रकाश की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले आई। सीएचसी में पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पता चला है कि जिला अस्पताल से पति को मेरठ रेफर कर दिया गया है। मृतका का नाम मिस्कीन और उसके पति का नाम जफर है।
विज्ञापन

मिस्कीन की आयु 20 वर्ष और जफर की आयु 22 वर्ष है। जफर गांव में ही मजदूरी करता है परिवार में मिस्कीन और जफर के अलावा केवल जफर की वृद्ध मां रहती है जो घटना के समय पड़ोस के गांव खानपुर में एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। लगभग डेढ़ साल पहले मिस्किन और जफर की शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें