फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की के अगले दिन कोर्ट में हाजिर हुआ हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को कुंदरकी की पशु लूट के मुकदमे वांछित चल रहे मूंढापांडे थाने के हिस्ट्रीशीटर सद्दाम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से आरोपी को जेल चला गया है।
विज्ञापन

छह माह पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर चित्तू में पशु लूट की वारदात हुई थी जिसमें सद्दाम निवासी चमरौआ थाना मूंढापांडे भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। बुधवार को अदालत के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने ग्राम चमरौआ में पहुंच कर आरोपी सद्दाम के घर में कुर्की की कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने चल संपत्ति को जब्त कर लिया गया था। कानूनी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संपत्ति पर बुलडोजर चलाया था। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के अगले दिन यानी गुरुवार को पशु लूट में वांछित आरोपी सद्दाम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसको बाद में अदालत ने जेल भेज दिया है। अब कुंदरकी पुलिस पशु लूट के मुकदमे में अपनी कानूनी कार्रवाई को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें