फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में 6 अप्रैल को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक गायिका एवं डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। कोविड19 नियमों के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने 6 अप्रैल को सुनवाई के लिए तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

11 जून 2019 को लोक गायिका एवं डांसर सपना चौधरी का रेलवे स्टेडियम में ‘हरियाणवी नाइट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें दर्शकों ने जमकर हंगामा किया था। बेकाबू स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इस कार्यक्रम को लेकर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने वकील सचिन कश्यप द्वारा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई एसीजेएम पांच दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। परिवादी के वकील सचिन कश्यप ने बताया कि परिवादी व गवाह के बयान दर्ज हो चुके हैं। अदालत ने पिछली तिथि पर आयोजकों की सूची मांगी थी। जिसे शुक्रवार को दाखिल करनी थी। शुक्रवार को कोविड19 नियमों के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के आगामी छह अप्रैल नियत की है। जिस पर आयोजकों की सूची भी दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें