फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में गवाह न आने के कारण टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट बवाल प्रकरण मामले में में शुक्रवार को गवाह न आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए 4 जनवरी नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना छजलैट के तेरह साल पहले रामपुर के सांसद आजम खां व अन्य सपा नेताओं के ऊपर दर्ज मुकदमें में वादी पक्ष की ओर से गवाही की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार रामपुर के सासंद आजम खां से जुड़ा है जिसमें वह एक समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से जा रहे थे तब छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया गया था। वाहन के कागजात चेक किये जाने व शीशे पर लगी काली पन्नी हटाने को लेकर आजम खां काफी नाराज हुए थे और तब आसपास जनपद के अन्य सपा नेता भी मौके पर आजम खां के समर्थन में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

जिन पर आरोप लगा था कि इन नेताओं ने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था।उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएल ए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमें में गवाह को गवाह तलब किया था लेकिन गवाह न आने की वजह से मुकदमे में सुनवाई नही हो सकी। अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 4 जनवरी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें