फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव: वीर बजरंगी के जयकारों से गूंज उठे पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री मेंहदीपुर बालाजी सेवा समिति ने बुद्धि विहार के विजय पार्क में हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया। दूसरे दिन शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ बाला जी को छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री हनुमान भजन संध्या आयोजित की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने बाला जी को छप्पन भोग समर्पित किये। सम्राट अशोक नगर स्थित श्री महाकालेश्वर बाला जी धाम मंदिर से ढोल नंगाड़ों के साथ भक्त नाचते गाते हुए छप्पन भोग को अपने सिर पर रख कर आयोजन स्थल तक लाए। सभी भक्तों ने बालाजी महाराज से अपने परिवार और देश की खुशहाली की कामना की। अनिल अभिनव एंड पार्टी ने हनुमान जी के भजनों पर सबकों झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान महंत संजय अग्रवाल ने पूरे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र अग्रवाल ने की। संचालन राकेश जैसवाल ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, डॉ डीएस चौहान, मानू अग्रवाल, संजय गुप्ता, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
कटघर बीच होली का मैदान स्थित श्री बालाजी सेवा समिति ने बालाजी महोत्सव के तीसरे दिन शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल और विशिष्ट अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। शोभा यात्रा में लगभग सुंदर झांकियां रहीं। इसमें महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र वाली प्रिंटेड साड़ियां पहनकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते चल रही थीं। साध्वी राघवेंद्री के पीछेपांच वीर घोड़े, नासिक ढोल बैंड, श्री गणेश जी महाराज की चूहे पर सवारी, महिला मंडल और वाहक जनता बैंड, समाधि वाले बाबा, हनुमान अखाड़ा समेत तमाम झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा गवर्नमेंट कॉलेज से आरंभ होकर पान दरीबा, मंडी चौक, सदर कोतवाली होते हुए गांधीनगर स्थित गांधी पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उप महंत रवि राघव, आशीष अग्रवाल, राजेश रस्तौगी, सुनील कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, धर्मेश भदौरिया, मनीष अग्रवाल, नवनीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें