फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात पर दुल्हन के साथ दूल्हे ने किया ऐसा कांड, सह ना पाई वो, थाने पहुंच पुलिस को बताई घिनौनी करतूत

Wed, 04 Oct 2023 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के अगले दिन दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज मांगा, इसका विरोध करने पर दुल्हन और उसकी बहन की पिटाई कर दी गई। पीड़ित दुल्हन परिवार के साथ थाने पहुंची और दूल्हे और उसके परिवार की शिकायत की।
विज्ञापन
दूल्हे ने दुल्हन और उसकी बहन को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला इमली वाली जारत में शादी के अगले दिन दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। दुल्हन ने इसका विरोध किया तो पति और उसके परिजनों ने दुल्हन और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में दूल्हे समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पाकवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी युवती का निकाह 30 सितंबर को ठाकुरद्वारा के मोहल्ला इमली वाली निवासी टेलर इमरान से हुआ है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में करीब आठ लाख रुपये दहेज और अन्य मामलों में खर्च किए थे। 

बरात को होटल में ठहराया था, लेकिन जब युवती ससुराल पहुंची तो उसके पति ने शादी में कार नहीं देने पर नाराजगी जता दी। दुल्हन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने उसे पर दहेज में कार न देने पर मारपीट की है। साथ ही उस पर दो लाख रुपये लाने का भी दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को जब दुल्हन को लेने उसके परिवार के लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो उन्होंने युवती और उसके परिवार वालों के साथ भी मारपीट की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार रात में युवती और उसकी बड़ी बहन ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मारपीट में घायल दोनों बहनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने उसके पति इमरान, ससुर इरफान, इखलास, अखलाक फैजान, अकरम सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गंभीर घायल युवती का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें