फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिश के लिए लिया पौने दो लाख का माल हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने एक व्यक्ति पर पौने दो लाख रुपये का पीतल का सामान हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब व्यापारी ने अपना सामान वापस मांगा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर डबल फाटक निवासी अमित जयसवाल पीतल व्यापारी हैं। दुर्गेश नगर में ही उनकी फर्म है। अमित ने एसएसपी कार्यालय में सोमवार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पीतल के बर्तनों पर दूसरी फर्म में पॉलिश करवाते हैं।
उन्होंने बताया कि करीब पौने दो लाख रुपये की कीमत के पीतल के बर्तन दूसरी फर्म में पॉलिश कराने के लिए दिए थे। निर्धारित समय के बाद भी बर्तन वापस नहीं किए। अमित का आरोप है कि दूसरी फर्म स्वामी के मालिक ने बर्तन वापस करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। एसएसपी बबलू कुमार कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें