फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में कूमल लगाकर तीन लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में चोरों ने फैक्टरी में कूमल लगाकर तीन लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फैक्टरी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी तौफीक हुसैन की कटघर थानाक्षेत्र में डियर पार्क के पास मैसिंग नाम से फैक्टरी है। जिसमें पीतल, लोहा, एल्यूमिनियम, स्टील और लकड़ी के आइटम बनाकर निर्यात किए जाते हैं। उन्होंने कटघर थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात चोरों ने फैक्टरी की पिछली दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने पीतल का करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चौकीदार बादाम सिंह और बदरुद्दीन ने सुबह फैक्टरी मालिक तौफिक हुसैन को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया। इसके बाद चौकीदारों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें