फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक युवती का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी युवती (22) का शव सोमवार एक कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। युवती के भाई ने बताया कि बहन के चेहरे पर दाग थे। इस वजह से उसका चेहरा काफी कुरूप लगता था। उसके चेहरे को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते थे, जिसे लेकर वह दुखी रहती थी। इस वजह से तनाव में आकर उसने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक वह जब कमरे से बाहर नहीं आई, तो मां ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो परिवार के लोग सन्न रह गए। युवती का शव फंदे से लटका था।
आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें