मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब भी शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक टाल मटोल करने लगा। बीस अक्तूबर को युवती ने फिर से युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने धमकी दी है कि अगर वह बार-बार शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर देगा। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ब्यूरो