मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में स्कूल जाने को घर से निकली छात्रा गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस भी छात्रा को तलाश नहीं कर पाई है।
कांठ थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। 13 नवंबर को उनकी 18 वर्षीय बेटी स्कूल जाने को कहकर घर से निकली थी। शाम तक भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस लड़की को नहीं ढूंढ पाई है। एसएसपी से गुहार लगाई। उन्होंने अंदेशा जताया है कि आरोपी युवक आवारा और बदमाश है। इसलिए वह उनकी बेटी की हत्या भी कर सकता है। एसएसपी ने कांठ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।