फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बेहोश कर मामा भांजे समेत चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने रिश्ते के बहनोई और उसके भांजे समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अपने घर ले गए और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि 22 अगस्त को उसकी मौसेरी बहन अपने पति के साथ कार से उसके घर आई थी। पति-पत्नी उसे अपने घर ले गए। आरोप है कि चौबीस अगस्त की रात आरोपी बहनोई ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 अगस्त को आरोपी बहनोई ने अपना भांजा भी बुला लिया। आरोप है कि उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी 29 अगस्त को आरोपी उसे अपने एक परिचित के घर ले गए। आरोप है कि परिचित ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे शांत रहने को कहा। इसके बाद आरोपी फिर अपने घर ले गए और यहां भी एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत थाने में की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी बबलू कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें