फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और रेल मंडल के सांसदों की बैठक आज, एसटी हसन भी रहेंगे मौजूद

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

डॉ. हसन मंडल के विकास में रेलवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा कराने और मुरादाबाद से आगरा व मुंबई के लिए ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाएंगे। बैठक में उत्तर रेलवे के क्षेत्र के अंतर्गत 35 लोकसभा सीटों के सांसद हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एसटी हसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और रेल मंडल की सभी लोकसभा सीटों से सांसदों के बीच बैठक मंगलवार को होगी। इसमें मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

डॉ. हसन मंडल के विकास में रेलवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा कराने और मुरादाबाद से आगरा व मुंबई के लिए ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाएंगे। बैठक में उत्तर रेलवे के क्षेत्र के अंतर्गत 35 लोकसभा सीटों के सांसद हिस्सा लेंगे।

सोनकपुर ओवरब्रिज, गोविंद नगर एफओबी को शुरू करने और ठाकुरद्वारा, धामपुर और बढ़ापुर को रेलमार्ग से जोड़ने का मुद्दा भी सांसद डॉ. एसटी हसन के एजेंडे में रहेगा। इसके अलावा चंदौसी, हरदोई, सीतापुर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, नगीना, संभल, आंवला, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, रामपुर, बदायूं और उन्नाव आदि सीटों से सांसद अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मांगों को रेलवे प्रशासन के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें