फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही को कुचलने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। शनिवार को नैनीताल हाईवे पर स्कूटी सवार महिला सिपाही को टक्कर मारकर कुचलने के आरोपी गैस कैप्सूल चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमरोहा जिले के रजबपुर निवासी सिपाही रेखा चौधरी भोट थाने मे पिछले करीब दो वर्षों से तैनात थी। शनिवार सुबह मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने जाते समय महिला सिपाही रेखा चौधरी को नैनीताल हाईवे पर भोट कस्बा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पीछे की ओर से आ रहे एक गैस कैप्सूल चालक ने टक्कर मारकर कुचल दिया था। महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी। गैस कैप्सूल को रोड किनारे खड़ा करके चालक भाग गया था। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजस्थान प्रदेश के भरतपुर जनपद के पैघोर नंगला दांदू गांव निवासी महेश कुमार को थूनापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वह डर गया था इसलिए मौके से फरार हो गया था तथा रातभर खेतों में छिपा रहा और अब वह अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार चालक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें