थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक किशोरी के साथ तमंचे के बल पर छह माह तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक ग्रामीण ने कुंदरकी थाने में तहरीर देकर बताया कि एक महिला ने उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहाने से अपने घर बुला लिया था। घर में पहले मौजूद महिला के देवर और उसके दोस्त ने उसकी बेटी के साथ तमंचे दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी लोगों ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसमें बाद छह माह तक धमकियां देकर ब्लैकमेल कर अपनी मनमानी करते रहे। इस दौरान किशोरी गर्भवती भी हो गई तो आरोपियों ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया।
तीस जनवरी को किशोरी गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस दौरान उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया और विवेचना कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।