फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रात दस बजे तक लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रात दस बजे तक कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। यहां दो शिफ्टों में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। अभी तक दोनों अस्पतालों में शाम छह बजे तक टीकाकरण हो रहा था।
विज्ञापन

देश में यूपी टीकाकरण में सबसे आगे हैं, लेकिन प्रदेश में मुरादाबाद पिछड़ा हुआ है। मुरादाबाद सबसे कम टीकाकरण कराने वाले पांच जिलों में शामिल है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए पिछले हफ्ते जिला और महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण की अवधि तीन घंटे बढ़ाकर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कर दिया गया था। अब जिला और महिला अस्पताल में रात दस बजे तक टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सुबह आठ बजे रात दस बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यहां दो शिफ्टों में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
ऑटो चालक मैथोडिस्ट कॉलेज में लगवाएं टीका
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार को ऑटो चालकों के लिए मैथोडिस्ट कॉलेज में विशेष कैंप लगाया जाएगा। यहां ऑटो चालकों को लाइन में नहीं लगना होगा। उन्हें सीधे टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें