फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से आठ नवंबर तक गुरहट्टी चौराहे से मंडी चौक तक वनवे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारों भीड़ उमड़ने लगी। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। गुरहट्टी चौराहे से मंडी चौक तक वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था की गई है। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सात प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक गुरहट्टी चौराहा, गंज बाजार, टाउन हॉल, बुधबाजार पुल, अमरोहा गेट और मंडी चौक की ओर जाने वाले रास्तों के लिए वनवे व्यवस्था रहेगी। छह से आठ नवंबर तक गुरहट्टी चौराहे से गंज बाजार होते हुए मंडी चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भीड़ के हिसाब से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा। पुलिस का जोर बाजारों में जाम रोकने के साथ त्योहार पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को राहत देने पर है।
सात स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस
मुरादाबाद। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए गुरहट्टी चौराहा, बास मंडी तिराहा, नीम की प्याऊ, टाउन हॉल, बुधबाजार पुल, अमरोहा गेट और मंडी चौक पर पुलिस पिकेट लगाई गई है।
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन
पीलीकोठी चौराहे से गुरहट्टी होते हुए गंज बाजार, चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, मंडी चौक की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग जिला कारागार मुरादाबाद परिसर में अस्थायी पार्किंग में की जाएगी।
दो पहिया वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी।
27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक गुरहट्टी चौराहा से गंज बाजार, टाउन हॉल, चौमुखा पुल, अमरोहा गेट व मंडी चौक तक जाने वाले वाहन मंडी चौक से जाने वाले वाहन मंडी चौक से संभली गेट होते हुए गलशहीद चौराहा पर निकलेंगे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद से फैज गंज, पान दरीबा होते हुए मंडी चौक की तरफ आने वाले वाहन मंडी चौक से संभली गेट होते हुए गलशहीद चौराहा पर निकालने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें