फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिलाने के नाम पर पूर्व नौसैनिक से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में पूर्व नौ सैनिक को प्लाट दिलाने के नाम पर तेरह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मझोला थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

छजलैट के हरकिशन पुर निवासी सुंदर लाल पूर्व नौ सैनिक हैं। वह वर्तमान में लाजपत नगर स्थित यूको बैंक की शाखा में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर 2020 को उनके मोबाइल पर भीकनपुर निवासी अवनीश शर्मा और सरोवर नगर मानसरोवर कालोनी निवासी प्रेम कुमार जिंदल ने कॉल की। कहा कि कंपनी कंपनी मंगूपुरा में सैनिक सोसाइटी प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। जिसमें सैनिक, पूर्व सैनिक, पुलिस कर्मी प्लाट दिए जाएंगे।
आरोपियों ने सुंदर लाल को भी ऑफर दिया। सुंदर लाल का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर एक प्लाट पसंद कर लिया। इसके बाद अलग-अलग तारीख में आरोपियों को तेरह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने प्लाट का बैनामा नहीं कराया। पीड़ित का कहना है कि जब भी उन्होंने बैनामे के लिए कहा आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि सैनिक सोसाइटी प्रोजेक्ट निरस्त होने की बात कही। तब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों ने सुदंर लाल को चेक दिए जो बाउंस हो गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें