फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर समेत चार घायल

विज्ञापन
कुंदरकी में हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : BILARI
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने पीछे से वन विभाग की बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार वन विभाग के डिप्टी रेंजर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि बोलेरो बिलारी से मुरादाबाद की दिशा में जा रही थी। जब बोलेरो मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित मिलक सीकरी तिराहे के निकट से गुजर रही थी तभी पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह और दो सिपाही के अलावा बोलेरो चालक घायल ही गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल को भेजा गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर हो गया। इस दुर्घटना में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें