फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में चार दिन छुट्टी: कांवड़ियों की भीड़ व शिवरात्रि के चलते उठाया कदम, मुरादाबाद डीएम ने जारी किया आदेश

Mon, 05 Aug 2024 06:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कांवड़ियों की भीड़ और शिवरात्रि को देखते हुए चार दिन स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि महानगर में कांवड़ियों की भीड़ आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसकी वजह से दुर्घटना होने और शांति भंग की आशंका बनी रहती है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़ियों के वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक और कांवड़ियों की भीड़ के चलते डीएम अनुज सिंह ने 10, 12 ,और 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह का कहना है कि शिवरात्रि के अवसर पर कावड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है। इस कारण मुख्य मार्गों एवं महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन कारणों की वजह से दुर्घटना होने और शांति भंग की आशंका बनी रहती है।

इसी कारण दस अगस्त ( शनिवार),  12 अगस्त चतुर्थ सोमवार और 17 अगस्त को कांवडियों के आवागमन रहने के कारण मंदिरों में जलाभिषेक होगा। 19 अगस्त के दिन सोमवार और रक्षाबंधन के दिन सार्वजनिक अवकाश होने के साथ-साथ मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना होती है।
विज्ञापन


मुरादाबाद महानगर के समस्त एवं रामपुर रोड, दिल्ली रोड, एवं कांठ रोड के पांच किलोमीटर की परिधि के बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा-8 तक के छात्र, छात्राओं के लिए दस, 12 अगस्त और 17 अगस्त को अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें