फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन के एक और मामले में हुईं बरी

Wed, 16 Oct 2024 04:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार थाने में दर्ज हुआ था। उन पर आरोप था कि अचार संहिता के चलते उन्होंने एक सड़क का उद्घाटन किया है। जिसकी वीडियो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन मामले में जयाप्रदा बरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को आचार संहिता उल्लंघन के एक और मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान जया प्रदा भी कोर्ट में मौजूद रहीं, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

 

आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार थाने में दर्ज हुआ था। उन पर आरोप था कि अचार संहिता के चलते उन्होंने एक सड़क का उद्घाटन किया है। जिसकी वीडियो वायरल हुई थी, लेकिन मामले में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले एक और आचार संहिता उल्लंघन केस में वो बरी हो चुकीं हैं। केमरी थाने में 2019 में ही सपा नेता आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में उनपर मामला दर्ज हुआ था। इसमें कोर्ट ने गवाह के अभाव में उन्हें बरी कर दिया था। जिसके बाद दूसरे आचार संहिता उल्लंघन मामले में जया प्रदा को राहत दी ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें