फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व विधायक की बेटी से दरिंदगी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह करोड़, ऐसे बढ़ाई थीं नजदीकियां

Wed, 08 May 2024 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़ित से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छह करोड़ रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Former MLA daughter sexuall harssment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। 

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। 
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है। 

अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। 

 
विज्ञापन

पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें