फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पूर्व सभासद को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Aug 2021 12:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एसपी पूनम के निर्देशानुसार सोमवार की देर रात हसनपुर कोतवाली पुलिस गजरौला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश बब्बू कुरैशी बाइक पर सवार होकर आ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में मुठभेड़ के दौरान हसनपुर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामी पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। जबकि बदमाश की गोली से एक सिपाही के हाथ में छर्रे लगे हैं। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश लूट-चोरी करने वाले गिरोह का सरगना है। दस दिन पहले डिडौली पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन


एसपी पूनम के निर्देशानुसार सोमवार की देर रात हसनपुर कोतवाली पुलिस गजरौला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश बब्बू कुरैशी बाइक पर सवार होकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने बदमाश की सिहाली जागीर के जंगल में घेराबंदी कर ली। 

इस दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश पूर्व सभासद बब्बू कुरैशी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली से सिपाही शाहरुख के हाथ में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश बब्बू कुरेशी टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


एसपी पूनम के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश बब्बू कुरेशी पर चोरी और लूट के 41 मामले दर्ज हैं। कई घटनाओं में वह वांछित चल रहा था। छह अगस्त को डिडौली पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लूट और चोरी की 10 घटनाओं का खुलासा किया था। इस दौरान गिरोह का सरगना बब्बू कुरैशी मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें