फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ में अग्निकांड के बाद पुलिस ने नगर के कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। लखनऊ में सोमवार को कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद शाम को पुलिस अधिकारियों ने नंगलिया रोड पर स्थित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में आग लगने पर सुरक्षा के उपाय का उचित प्रबंध नहीं मिला। अधिकांश कोचिंग सेंटर में लगे अग्निशमन उपकरण एक्सपायर मिले।
विज्ञापन

नगर में करीब 40 कोचिंग सेंटर संचालित हैं। एसएसपी के आदेश पर सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां पर आग लगने पर उसे बुझाने की व्यवस्था को देखा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अधिकांश कोचिंग सेंटरों में आग बुझाने के लिए लगे उपकरण काफी पुराने मिले।अपडेटेड उपकरण नहीं लगाए गए हैं। कई सेंटरों में आग लगने पर आपात द्वार नहीं है। वहीं कई सेंटरों में कई लापरवाही भी मिली है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को दोपहर एक बजे कोचिंग सेंटर के संचालकों की बैठक बुलाई गई है। कोचिंग सेंटर में आग लगने पर उससे निपटने के उपाय और प्रबंधन की जानकारी ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें