फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम के समक्ष अपने मुद्दे उठाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी के समक्ष बिजली, नहरों में पानी, खाद, कांठ नगर के पानी से खराब हो रहीं किसानों की फसलों, मृदा परीक्षण केंद्र, गन्ना भुगतान, सड़कों पर दौड़ रहे तेज रफ्तार डंपरों आदि का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।
किसानों ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए कृषि फीडरों पर कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति दिलाने और फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी की मांग विशेष रूप से रखी।
विज्ञापन

समस्याओं और मांगों के संबंध में 25 जून को त्रिपक्षीय वार्ता का तिथि निहित की गई। किसानों ने कहा कि इस त्रिपक्षीय वार्ता में बिजली निगम के एसडीओ कांठ और एसडीओ अगवानपुर को विशेष तौर पर बुलाया जाए, ताकि बिजली समस्याओं को उनके समक्ष रखा जा सके। इस अवसर पर चौधरी ऋषिपाल सिंह, हरदीप सिंह, चौधरी दर्शन सिंह, सियाराम बिश्नोई, अंगद चौधरी, भविष्य बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई जॉनी, महेश कुमार व धर्मपाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें