फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई की सटीक रिपोर्टिंग के लिए बढ़ाए जाएंगे पांच स्टेशन, तीन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के स्तर में मुरादाबाद अक्सर देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची में आ जाता है। रविवार को भी मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में 314 दर्ज किया गया। इन हालात के बीच एक्यूआई की सटीक और व्यावहारिक रिपोर्टिंग के लिए कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम (सीएएमक्यूएमएस) स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर पांच की जा रही है, जिसमें से तीन का संचालन शुरू हो गया है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि शेष दो का संचालन और लाजपत नगर मॉनीटरिंग स्टेशन के स्थानांतरण का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार शाम को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 314 था, जिसमें रोजगार कार्यालय रामगंगा विहार का 303, बुद्धि विहार का 317 और जिगर कालोनी का 321 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 412 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो मानक से करीब 13 गुना अधिक है। डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित किए गए मानक के अनुसार पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 30 और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए मानक के अनुसार अधिकतम स्तर 50 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार पीएम 2.5 का बढ़े हुए स्तर से स्वस्थ लोग भी प्रभावित हो सकते हैं और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका रहती है।
स्मार्ट सिटी के तहत प्रति स्टेशन एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्टेशन का रामगंगा विहार, जिगर कालोनी और बुद्धि विहार में कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर निगम के चार्जिंग स्टेशन में सेटअप लगाना शेष है, जबकि पीतल नगरी क्षेत्र में अभी स्थान निर्धारित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में लाजपत नगर में कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्टेशन का संचालन शुरू हुआ था। अधिकारियों के अनुसार उस वक्त स्टेशन संचालन के लिए मानक निर्धारित नहीं थे, जबकि अब स्टेशन सड़क और प्रदूषण केंद्र से कम से कम दो सौ से पांच सौ मीटर की दूरी पर लगा होना चाहिए। लाजपत नगर में मानक का पालन नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब लाजपत नगर का स्टेशन नया मुरादाबाद हर्बल पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें