फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पेंड्रोल क्लिप घोटाले के मामले में तीन इंस्पेक्टरों समेत पांच निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली में रेलवे के पेंड्रोल क्लिप घोटाले के मामले में आरपीएफ मुख्यालय ने तीन आरपीएफ इंस्पेक्टरों समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया है। इसमें बरेली के आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया, मुरादाबाद सीआईबी शाखा के इंस्पेक्टर रवित शर्मा, आरपीएफ कमांडेंट के दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर सीपी सिंह, चंदौसी और मुरादाबाद के दो अन्य आरपीएफ कर्मियों के नाम हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई को बरेली जंक्शन आरपीएफ ने सीबीगंज स्थित रेलवे के सेंट्रल रेल गोदाम में बड़ा घपला पकड़ा था। इसमें करीब 22 लाख रुपये का रेल ट्रैक मेंटिनेंस उपकरण पेंड्रोल क्लिप, पिन आदि सामान को सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश प्रसाद लोहानी ने कागजों में हेराफेरी कर मुरादाबाद के रेल ठेकेदार राजेश खन्ना को बेचा था। पूरे खेल को एसएसई ने सेवानिवृत्ति के एक सप्ताह पहले किया था।
आरपीएफ मुरादाबाद आरपीएफ की सीआईबी व बरेली जंक्शन की आरपीएफ टीम ने पूरे मामले की विवेचना की थी। सीबीगंज स्थित मुख्य गोदाम से मुरादाबाद, आंवला, चंदौसी, बरेली आदि जगह ट्रैक मेंटेनेंस को सिर्फ कागजों में यह सभी उपकरण दिखाए गए थे।
विज्ञापन

बरेली के आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिसौदिया ने ही सबसे पहले राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश प्रसाद लोहानी को पकड़ा था। इस मामले में आईजी आरपीएफ ने रामपुर आरपीएफ को भी जांच सौंपी थी। इसके बाद मुरादाबाद को यह मामला सौंपा गया। जांच के बाद आरपीएफ मुख्यालय ने पांचों की लापरवाही और तथ्यों को छिपाने के आरोप में तीन इंस्पेक्टरों समेत पांच लोगों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें