फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक महिला के बंद बैंक खाते की चेकबुक भर कर 38 लाख रुपये निकालने का प्रयास करने, उसके परिवार को ब्लैकमेल कर धमकाने और मारपीट के आरोप में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर मझोला पुलिस ने वादी विनोद अग्रवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी विनोद अग्रवाल ने कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने गलशहीद के हरपाल नगर निवासी विकास अग्रवाल, उसकी पत्नी दिशा अग्रवाल, मां क्षमा अग्रवाल और मकबरा निवासी आकाश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की थी। जिसमें विनोद ने बताया कि पत्नी अनीता अग्रवाल की चेकबुक कहीं गिर गई थी। इसके बाद उन्होंने अकाउंट बंद करा दिया गया था और सिविल लाइंस थाने में केस भी दर्ज करा दिया था। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि विकास, उसकी पत्नी दिशा, मां क्षमा और आकाश गुप्ता ने उन चेकों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। उन्होंने अलग-अलग चेक पर अपने नाम करीब 38 लाख रुपये की धनराशि भरकर उन्हें भुगतान के लिए बैंक में लगाया था। हालांकि आरोपी इस इसमें सफल नहीं हो पाए थे। विनोद का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी दी। झूठे मुकदमे लिखाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने 22 लाख विनोद से वसूल भी लिए। पीड़ित का कहना है कि 16 अप्रैल को वह पत्नी के साथ स्कूटर से मझोला क्षेत्र में मानसरोवर कालोनी गए थे। रास्ते में आकाश और विकास अपने साथियों के साथ मिल गए। उन्होंने रास्ता रोक कर गाली गलौज की और धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें